निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
क) बिहारी ने ईश्वर प्राप्ति में किन साधनों को साधक और किनको बाधक माना है?
ख) महादेवी वर्मा अपने दीपक को किस प्रकार जलने के लिए कह रही हैं और क्यों?
ग) ‘कर चले हम फ़िदा’ गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या है?
क) बिहारी कहते हैं कि ईश्वर को पाने का सबसे अच्छा तरीका भक्ति है। माला जपने, माथे पर चंदन का तिलक लगाकर भजन गाने एवं इस प्रकार की अन्य क्रियाएँ ईश्वर प्राप्ति में बाधक हैं नकि साधक| इस प्रकार के आडंबरों से ईश्वर की सच्ची प्राप्ति नहीं की जा सकती। ईश्वर की सच्ची प्राप्ति सिर्फ और सिर्फ सच्ची भक्ति एवं ईश्वर में सच्ची आस्था से ही संभव है|
ख) महादेवी वर्मा ने इस कविता में ईश्वर के प्रति अपनी आस्था की तुलना दीपक से की है| आगे वे कहती हैं कि उनका आस्था रूपी दीपक प्रत्येक स्थिति में जलता रहना चाहिए कहने का तात्पर्य है कि कवियत्री की ईश्वर में आस्था हमेशा बनी रहे| उनका ईश्वर पर विश्वा एवं आस्था कवि भी ख़त्म न हो| जिस प्रकार से दीपक जलकर संसार को रोशन करता है उसी प्रकार से कवियत्री चाहती हैं की उनकी ईश्वर में आस्था हमेशा बनी रहे और वे दीपक की तरह जलकर इस संसार को प्रकाशित करती रहें|
ग) यह गीत 1962 के भारत—चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर लिखा गया है। इस गाने में लेखक बताता है शहीद जवानों ने अब इस देश की कमान युवाओं को सौंप दी है। वो चाहते हैं कि उनके जाने के जब देश पर कोई खतरा आये अथवा राष्ट्र की रक्षा की बात आये तो इस देश की युवा राष्ट्र की रक्षा की कमान संभालें और वे अपने तन-मन और धन से इस देश की हर संभव परिस्थिति में रक्षा करें|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.