कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति-विषयक मूल्य उभरकर आए हैं?
कहानी में बैलों के माध्यम से निम्नलिखित नीति-विषयक मूल्य उभरकर आए हैं-
(क) दो बैलों की कथा के माध्यम से लेखक ने पशुओं तथा मनुष्यों के बीच भावनात्मक सम्बन्धों का वर्णन किया है।
(ख) यह कहानी हमे बताती है की स्वतंत्र रहना किसी भी प्राणी का जन्मसिद्ध अधिकार है फिर चाहे वो मनुष्य हो या पशु।
(ग) इस कहानी में नारी के सम्मान की बात की गयी है| यहाँ बताया गया है की नारी का स्थान समाज में सर्वोपरि है तथा हमें उसका सम्मान करना चाहिए।
(घ) इस कहानी के माध्यम से प्रेमचंद ने यह नीति-विषयक मूल्य हमारे सामने रखा है कि सच्ची मित्रता वही है जो हर सुख दुःख में साथ हो| जिस प्रकार मुसीबत के समय हीरा-मोती एक-दूसरे का साथ देकर सच्ची मित्रता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
(ङ) इस कहानी के माध्यम से लेखक ने ‘एकता में शक्ति’ का उदाहरण प्रस्तुत किया है| जिस प्रकार हीरा-मोती मिलकर बलशाली साँड को हरा देते है| उसी प्रकार हम भी अगर मिल जुल कर कार्य करें तो हम कितने भी कठिन कार्य को आसानी से कर सकते हैं|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.