Q15 of 15 Page 20

कहानी में जगह-जगह मुहावरों का प्रयोग हुआ है। कोई पाँच मुहावरे छाँटिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

(क) मुहावरा - हिम्मत हारना

अर्थ- निराश होना


वाक्य– भारतीय सेना के जोश और साहस को देखकर दुश्मन की सेना हिम्मत हर गई।


(2) मुहावरा- टकटकी लगाना


अर्थ- निरंतर देखना


वाक्य- राम पिताजी के इंतजार में दरवाजें पर टकटकी लगाए देखता रहा।


(3) मुहावरा- जान से हाथ धोना


अर्थ- मर जाना


वाक्य- बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर जान से हाथ धोना पड़ सकता है।


(4) मुहावरा- ईंट का जवाब पत्थर से देना


अर्थ- कड़ी प्रतिक्रिया


वाक्य - युद्ध के मैदान में भारतीय सैनिकों ने दुश्मन की ईंट का जवाब पत्थर से दिया।


(5) मुहावरा- दाँतों पसीना आना


अर्थ- कठिन परिश्रम करना


वाक्य- इतना भारी सामान उठाने से राकेश के दाँतों पसीने आ गए।


More from this chapter

All 15 →
11

हीरा और मोती ने शोषण के खिलाफ़ आवाज़ उठाई लेकिन उसके लिए प्रताड़ना भी सही। हीरा-मोती को इस प्रतिक्रिया पर तर्क सहित अपने विचार प्रकट करें।

12

क्या आपको लगता है कि यह कहानी आज़ादी की लड़ाई की ओर भी संकेत करती है?

13

वह इतना ही काफी है।

फिर मैं भी ज़ोर लगाता हूँ।


‘ही’, ‘भी’ वाक्य में किसी बात पर ज़ोर देने का काम कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को निपात कहते हैं। कहानी में से पाँच ऐसे वाक्य छाँटिए जिनमें निपात का प्रयोग हुआ हो।

14

रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए तथा उपवाक्य छाँटकर उसके भी भेद लिखिए-

(क) दीवार का गिरना था कि अधमरे-से पड़े हुए सभी जानवर चेत उठे।


(ख) सहसा एक दढ़ियल आदमी, जिसकी आँखें लाल थी और मुद्रा अत्यंत कठोर, आया।


(ग) हीरा ने कहा-गया के घर से नाहक भागे।


(घ) मैं बेचूँगा, तो बिकेंगे।


(ड-) अगर वह मुझे पकड़ता तो मैं बे-मारे न छोड़ता।