Q13 of 15 Page 20

वह इतना ही काफी है।

फिर मैं भी ज़ोर लगाता हूँ।


‘ही’, ‘भी’ वाक्य में किसी बात पर ज़ोर देने का काम कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को निपात कहते हैं। कहानी में से पाँच ऐसे वाक्य छाँटिए जिनमें निपात का प्रयोग हुआ हो।

निपात युक्त पाँच वाक्य-

ही’ निपात-


(1) एक ही विजय ने उसे संसार की सभ्य जातियों में गण्य बना दिया।


(2) अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित था।


(3) अहत-सम्मान की व्यथा तो थी ही, उस पर मिला सुखा भूसा।


(4) हाँ, साँड ही है।


(5) अभी दो ही चार ग्रास खाए थे कि दो आदमी लाठियाँ लिए दौड़ पड़े और दोनों मित्रें को घेर लिया।


भी’ निपात-


(1) अगर वे भी ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख जाते तो शायद सभ्य कहलाने लगते।


(2) एक मूँह हटा लेता, तो दूसरा भी हटा लेता।


(3) झूरी इन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था।


(4) मुझे मारेगा, तो मैं भी एक-दो को गिरा दूँगा।


(5) यहाँ भी किसी सज्जन का वास है।


More from this chapter

All 15 →
11

हीरा और मोती ने शोषण के खिलाफ़ आवाज़ उठाई लेकिन उसके लिए प्रताड़ना भी सही। हीरा-मोती को इस प्रतिक्रिया पर तर्क सहित अपने विचार प्रकट करें।

12

क्या आपको लगता है कि यह कहानी आज़ादी की लड़ाई की ओर भी संकेत करती है?

14

रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए तथा उपवाक्य छाँटकर उसके भी भेद लिखिए-

(क) दीवार का गिरना था कि अधमरे-से पड़े हुए सभी जानवर चेत उठे।


(ख) सहसा एक दढ़ियल आदमी, जिसकी आँखें लाल थी और मुद्रा अत्यंत कठोर, आया।


(ग) हीरा ने कहा-गया के घर से नाहक भागे।


(घ) मैं बेचूँगा, तो बिकेंगे।


(ड-) अगर वह मुझे पकड़ता तो मैं बे-मारे न छोड़ता।

15

कहानी में जगह-जगह मुहावरों का प्रयोग हुआ है। कोई पाँच मुहावरे छाँटिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।