आशय स्पष्ट कीजिए-
(क) अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।
(ख) उस एक रोटी से उनकी भूख तो क्या शांत होती; पर दोनों के हृदय को मानो भोजन मिल गया।
(क) यहाँ लेखक का आशय पशुओं में एक दूसरे के प्रति स्नेह एवं लगाव से है। पशु एक दूसरे के विचार, भाव तथा शब्द इतनी आसानी से समझ जाते हैं जो मनुष्यों में देखने को नहीं मिलता। हीरा और मोती गहरे मित्र थे। वे एक-दूसरे से बिना कुछ कहे एक-दूसरे के भावों को समझ जाते थे।
(ख) यहाँ मनुष्य तथा पशुओं के आत्मीय सम्बन्धों को व्यक्त किया गया है। दिन भर के अत्याचार के बाद उस छोटी सी लड़की द्वारा प्रेम से दी गयी वो एक रोटी भी उनके लिए भर पेट भोजन के समान थी उस रोटी से उनकी भूख तो नहीं मिटती थी परन्तु दोनों के हृदय को संतुष्टि मिलती थी।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.