बालिका मैना के चरित्र की कौन-कौन सी विशेषताएं आप अपनाना चाहेंगे और क्यों?
मैना एक निडर, साहसी, स्वाभिमानी, स्वदेश प्रेमी, स्पष्टवादी तथा भावुक बालिका
है। मैना में देश-प्रेम तथा देशभक्ति की भावना भरी थी। वह अपने देश के लिए कुछ भी
करने को तैयार थी। मैना ने अपनी वाक्पटुता से अंग्रेज सेनापति ‘हे’ को महल न गिराने
के लिए सोचने पर विवश कर दिया। इसके चरित्र की इन विशेषताओं को हम अपनाना
चाहेंगे। इससे हमारा व्यक्तित्व निखरता है और हमें अपने देश के प्रति आत्म बलिदान की
प्रेरणा भी मिलती है। हम निडरता पूर्वक हर स्थिति का सामना कर सकते हैं। वही व्यक्ति
जीवन में आगे बढ़ सकता है और सफलता को प्राप्त कर सकता है जिनमें यह विशेषताएं
हों|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.