Q8 of 11 Page 56

कल्पना कीजिए कि मैना के बलिदान की यह खबर आपको रेडियो पर प्रस्तुत करनी है। इन सूचनाओं के आधार पर आप एक रेडियो समाचार तैयार करें और कक्षा में भावपूर्ण शैली में पढ़ें।

यह आकाशवाणी का नोएडा चैनल है, सुबह के 9 बज रहे हैं और मैं सुरेश आ गया हूँ सुबह की सबसे ताजा ख़बरों को लेकर| आज की महत्वपूर्ण खबर मैना के बलिदान से जुड़ी हैं। आज ज्ञात हुआ कि स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सेनानी नाना साहब की पुत्री मैना को कानपुर के किले में जीवित जलाकर भस्म करने की योजना। मैना को अंग्रेजी सेना के जनरल अउटरम ने नाना साहब के महल के पास से बंदी बनाया था। 6 सितंबर को हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सर टामस की अध्यक्षता में नाना के परिवारजनों तथा संबंधियों को मार डालने का निर्दयी निर्णय लिया गया था। उनके इस बलिदान से प्रेरणा लेकर सम्पूर्ण राष्ट्र को क्रान्ति के लिए तैयार रहना चाहिए|


More from this chapter

All 11 →
6

टाइम्स’ पत्र ने 6 सितंबर को लिखा था- ‘बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दांत नाना साहब को नहीं पकड़ सकी।’ इस वाक्य में ‘भारत सरकार’ से क्या आशय है?

7

स्वाधीनता आंदोलन को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के लेखन की क्या भूमिका रही होगी?

9

इस पाठ में रिपोर्ताज के प्रारंभिक रूप् की झलक मिलती है लेकिन आज अखबारों में अधिकांश खबरें रिपोर्ताज की शैली में लिखी जाती हैं। आप-

(क) कोई दो खबरें किसी अखबार से काटकर अपनी कॉपी में चिपकाइए तथा कक्षा में पढ़कर सुनाए।


(ख) अपने आसपास की किसी घटना का वर्णन रिपोर्ताज शैली में कीजिए।

10

आप किसी ऐसे बालक/बालिका के बारे में एक अनुच्छेद लिखिए जिसने कोई बहादुरी का काम किया हो।