Q4 of 10 Page 65

पाठ में एक जगह पर लेखक सोचता है कि ‘फोटो खिचाने की अगर यह पोशाक है तो पहनने की कैसी होगी?’ लेकिन अगले ही पल वह विचार बदलता है कि ‘नहीं, इस आदमी की अलग-अलग पेशाकें नहीं होंगी।’ आपके अनुसार इस संदर्भ में प्रेमचंद के बारे में लेखक के विचार बदलने की क्या वजहें हो सकती हैं?

इस बारे में लेखक के विचार बदलने का कारण मैं प्रेमचंद के कर्मनिष्ठ स्वभाव को मानता हूँ। वास्तव में लेखक प्रेमचंद के लेखन के प्रति उनके समर्पण भाव को भांप गये हैं। वो समझ गये हैं कि इस आदमी ने अपने संपूर्ण जीवन को साहित्य सेवा में लगा दिया है और उसे अच्छे कपडे पहनने का कोई शौक नहीं है या फिर उसके पास अच्छे कपडे पहनकर फोटो खिंचवाने का समय नहीं है। वह इन दिखावे की चीजों को साहित्य सेवा के अपने लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में बाधा समझता है। वह साहित्य साधना में सदा प्रयत्नशील रहकर अपने पहनावे के प्रति थोड़ा लापरवाह हो गया है। वह साहित्य साधना में इतना रम गया है कि उसे किसी अन्य चीज की परवाह नहीं है और अपने पहनावे की उसे तो परवाह बिल्कुल नहीं है। मुंशी प्रेमचंद के बारे में इन सब बातों को सोचकर लेखक उनके पास अलग-अलग पोशाक मौजूद होने के बारे में अपने विचार को बदल देता है।


More from this chapter

All 10 →
2

सही कथन के सामने (â) का निशान लगाइए-

(क) बाएँ पाँव का जूता ठीक है मगर दाहिने जूते में बड़ा छेद हो गया है जिसमें से अँगुली बाहर निकल आई है।


(ख) लोग तो इत्र चुपड़कर फोटो खिचाते हैं जिससे फोटो में खुशबू आ जाए।


(ग) तुम्हारी यह व्यंग्य मुस्कान मेरे हौसले बढ़ाती है।


(घ) जिसे तुम घृणित समझते हो, उसकी तरफ अँगूठक से इशारा करते हो?

3

नीचे दी गई पंक्तियों में निहित व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए?

(क) जूता हमेशा टोपी से कीमती रहा है। अब तो जूते की कीमत और बढ़ गई है और एक जूते पर


पचीसों टोपियाँ न्यौछावर होती हैं|


(ख) तुम परदे का महत्व ही नहीं जानते, हम परदे पर कुर्बान हो रहे हैं।
(
ग) जिसे तुम घृणित समझते हो, उसकी तरफ़ हाथ की नहीं, पाँव की अँगुली से इशारा करते हो?

5

आपने यह व्यंग्य प्ढ़ा। इसे पढ़कर आपको लेखक की कौन-सी बातें आकर्षित करती हैं?

6

पाठ में ‘टीले’ शब्द का प्रयोग किन संदर्भों को इंगित करने के लिए किया गया होगा?