कवि ने गांव को ‘हरता जन मन’ क्यों कहा है?
कवि ने गांव को ‘हरता जन मन’ इसलिए कहा है, क्योंकि-
1. गाँव का वातावरण अत्यंत मनमोहक है। यहाँ प्रकृति का सौंदर्य सभी लोगों के मन को अच्छा लगता है।
2. खेतों में दूर-दूर तक हरियाली फैली हुई है, ऐसा लगता है धरती ने हरे रंग की मखमली चादर ओढ़ रखी है|
3. खेतों में गेंहू, सरसों, मटर आदि फसलें फल-फूल रही है।
4. वृक्षों पर विभिन्न प्रकार के फल, आम के पेड़ों पर मंजरियां आने से वातावरण महक रहा है।
5. गंगा के किनारे तरबूजों की खेती तथा तालाब में तैरते पक्षी गांव के सौंदर्य में चार चांद लगाते हैं।
6. हरा-भरा गांव पन्ना (मरकत) के समान सुंदर है इसीलिए कवि ने गांव को ‘हरता जन-मन’ कहा है|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.