भाव स्पष्ट कीजिए-
(क) बालू के सांपों से अंकित
गंगा की सतरंगी रेती
(ख) हंसमुख हरियाली हिम-आतप
सुख से अलसाए-से सोए
भाव निम्नलिखित है-
(क) गंगा नदी के किनारे-किनारे निरंतर बाढ़ आने के कारण इसके किनारों पर रेत फ़ैली रहती है| गंगा के किनारे फैली इस रेत जैसे ही सूर्य की किरणें पड़ती हैं तो वह चमक उठती है, रंग-बिरंगी दिखती है। पानी की लहरों एवं हवा के चलने के कारण इस रेत पर टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएँ बन जाती हैं और ये रेत पर सांप के रेंगने के समान आक्रति जैसे दिखाई देती हैं|
(ख) हरियाली पर जब सर्दी की धूप पड़ती है तो ऐसा आभास होता है कि वह हंस रही है| सूरज की धूप भी नर्म और कोमल है। लगता है कि धूप और हरियाली दोनों आलस्य में भरकर सोये हुए है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.