भाव और भाषा की दृष्टि से आपको यह कविता कैसी लगी? उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
भाव- कविता में गांव के प्राकृतिक सौंदर्य एवं समृद्धि का सुंदर एवं आकर्षक चित्रण किया है। कविता में कवि का प्रकृति के प्रति लगाव अथवा प्रेम स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इसी कारण कवि ने इसमें प्रकृति का बहुत ही विस्तृत चित्रण किया है| कवि ने फसलों जैसे- मटर, सेम, सरसों, गेंहू, सब्जियों जैसे-गाजर, मूली, लौकी, टमाटर आदि फलों जैसे- आम, जामुन, कटहल, अमरूद, आंवला, पक्षियों जैसे- कोयल, बगुले आदि के अलावा ढाक, पीपल के पत्तों का गिरना आदि का सूक्ष्म चित्रण किया है।
भाषा- कवि ने तत्सम शब्दों की बहुलता वाली खड़ी हिंदी बोली का प्रयोग किया है। भाषा सरल, मधुर तथा प्रवाहमयी है और इसी कारण एक सामान्य व्यक्ति की समझ में आसानी से आ जाती है| पाठ में उपमा, रूपक, अनुप्रास, पुनरुक्तिप्रकाश, उत्प्रेक्षा, मानवीकरण आदि अलंकारों का प्रयोग किया गया है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.