निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-
देश को वैज्ञानिक दृष्टि और चिंतन प्रदान करने में सर चंद्रशेखर वेंकट रामन् के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालिए।
देश को वैज्ञानिक दृष्टि के लिए रामन् ने कई महत्वपूर्ण काम किए। इस प्रकार वे देश में वैज्ञानिक दृष्टि और चिंतन के विकास के प्रति समर्पित थे। सर चंद्रशेखर वेंकट रामन् के जीवन के शुरुआती दिन यादगार रहे क्योंकि उन्हें ढंग की प्रयोगशाला और उपकरणों के अभाव में काफ़ी संघर्ष करना पड़ा था। इसीलिए उन्होंने बैंगलोर में एक अत्यंत उन्नत प्रयोगशाला और शोध—संस्थान की स्थापना की जिसका नाम ‘रामन् रिसर्च इंस्टीट्यूट’ रखा गया| इंडियन जरनल ऑफ फिजिक्स नामक शोध पत्रिका प्रारंभ कर भौतिक शास्त्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने जीवन काल में सैंकड़ों शोध छात्रों का मार्गदर्शन किया।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.