Q3 of 33 Page 50

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-

यह अपने आप में एक आधुनिक हठयोग का उदाहरण था।

हठयोग में हठ का अर्थ है ज़िद और योग का अर्थ है किसी भी कार्य को पूरे मन से करने की प्रबल इच्छा। इस पंक्ति में लेखक रामन् के वैज्ञानिक शोध के लिए किये गए अथक परिश्रम के बारे में बता रहा है। रामन् का अपने शोध कार्य के प्रति दृष्टिकोण एवं निष्ठां इसका प्रमाण है| रामन् उस समय एक ऐसी नौकरी में थे जहाँ मोटी तनख्वाह और अन्य सुविधाएँ मिलती थीं परंतु रामन् ने उस नौकरी को छोड़कर ऐसी जगह नौकरी करने का निर्णय लिया जहाँ वे सारी सुविधाएँ नहीं थीं| लेकिन इस नई नौकरी में रहकर रामन् अपने वैज्ञानिक शोध का कार्य बेहतर ढ़ंग से कर सकते थे। रामन् ने विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर काम कर अपने सपने को सच कर दिखाया। यह वास्तव में आधुनिक हठयोग का उदाहरण है। इसलिए लेखक ने ऐसे काम को हठयोग की संज्ञा दी है।


More from this chapter

All 33 →
3

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-

उनके लिए सरस्वती की साधना सरकारी सुख-सुविधाओं से ही कहीं अधिक महत्वपूर्ण थी।

3

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-

हमारे पास ऐसी ही ने जाने कितनी चीज़ें बिखरी पड़ी हैं, जो अपने पात्र की तलाश में हैं।

4

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-

उपयुक्त शब्द का चयन करते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-


इंफ्रा रेड स्पेक्ट्रोस्कोपी, इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ़ साइंस, फिलॉसॉफिकल मैगज़ीन, भौतिकी, रामन् रिसर्च इंस्टीट्यूट


1. रामन् का पहला शोध पत्र ..................में प्रकाशित हुआ था।


2. रामन् की खोज........................ के क्षेत्र में एक क्रांति के समान थी।


3. कलकत्ता की मामूली-सी प्रयोगशाला का नाम...................था।


4. रामन् द्वारा स्थापित शोध संस्थान....................नाम से जानी जाती है।


5. पहले पदार्थों के अणुओं और परमाणुओं की आंतरिक संरचना का अध्ययन करने के लिए........ का सहारा लिया जाता था।

1

नीचे कुछ समानदर्शी शब्द दिए जा रहे हैं जिनका अपने वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि उनके अर्थ का अंतर स्पष्ट हो सके।

क) प्रमाण......................


ख) प्रणाम..............................


ग) धारणा.....................


घ) धारण..........................


ङ) पूर्ववर्ती.....................


च) परवर्ती.....................


छ) परिवर्तन....................


ज) प्रवर्तन..........................