विज्ञान का मानव विकास में योगदान विषय पर कक्षा में चर्चा कीजिए।
विज्ञान की अभूतपूर्व खोजों से संपूर्ण विश्व मानो सिमटता हुआ प्रतीत हो रहा है। आज के दौर में विज्ञान का बहुत महत्त्व है और हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान व्यापक प्रभाव डाल रहा है| चिकित्सा, शिक्षा, अर्थव्यवस्था, खेल, नौकरियाँ, पर्यटन आदि क्षेत्रों में विज्ञान ने व्यापक प्रभाव डाला है और इसके कारण इन क्षेत्रों में बहुत सारे परिवर्तन एवं सुधार भी आये हैं| आज मीलों दूर बैठा व्यक्ति विज्ञान के कारण अपने परिवार से निरंतर बात कर सकता है। विज्ञान के कारण इनसान इस धरती के हर कोने में एक छोर से दूसरे छोर तक वायुयान, जलयान अथवा रेलगाड़ी के माध्यम से संभव है| विज्ञान ने हेलिकोप्टर , हवाई जहाज जैसे यंत्रों का अविष्कार करके मनुष्य के सुख को चर्म सीमा तक पहुँचा दिया है। विज्ञान ने मनुष्य के मनोरंजन के अनेक साधन प्रदान किये हैं। विज्ञान ने टेलीविजन, रेडियो, फोन, ग्रामोफोन, सिनेमा का अविष्कार करके मनुष्य के जीवन को बहुत ही रोचक बनाया है। जहाँ पर सिनेमा को मनोरंजन के लिए प्रयोग किया जाता है। सिनेमा को शिक्षा के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.