Q1 of 29 Page 76

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30) शब्दों में लिखिए-

महादेव भाई की अकाल मृत्यु का कारण क्या था?

महादेव वर्धा की असह्य गर्मी में रोज सुबह पैदल चलकर सेवाग्राम जाते थे। दिनभर वहाँ रहकर काम निपटाते और फिर शाम को वापस पैदल आते थे। आना जाना पूरे 11 मील होता था और उन्हें रोज यह दूरी पैदल चलकर तय करनी पड़ती थी| यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। इसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उनकी अकाल मृत्यु के कारणों में यह भी एक कारण था|


More from this chapter

All 29 →