Q2 of 29 Page 76

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-

पंजाब में फ़ौजी शासन ने क्या कहर बरसाया?

सन् 1919 में जलियांवाला बाग के हत्याकांड के वक्त पंजाब जाते हुए गांधीजी को पलवल स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। गांधी जी ने उसी समय महादेव भाई को अपना वारिस कहा था। इसी बीच पंजाब में फौजी शासन के कारण पंजाब में राजनीतिक और आम दोनों प्रकार के लोगों पर कहर बरसाया गया| पंजाब के अधिकतर नेताओं को गिरफ्तार करके फौजी कानून के तहत उम्र—कैद की सजाएं देकर कालापानी भेज दिया गया। इसी के चलते लाहौर के मुख्य राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक पत्र ट्रिब्यून के संपादक श्री कालीनाथ राय को 10 साल की जेल की सजा मिली।


More from this chapter

All 29 →