Q3 of 29 Page 77

निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

आड़े हाथों लेना


अस्त हो जाना


दाँतों तले अंगुली दबाना


मंत्र मुग्ध करनॉ


लोहे के चने चबाना

आड़े हाथों लेना - खरी-खोटी सुनाना


वाक्य प्रयोग - डिंपल ने नुपुर के व्यवहार से तंग आकर उसे आड़े हाथों ले लिया और खूब सुनाया।


अस्त हो जाना- समाप्त होना


वाक्य प्रयोग- दुनिया में लोगों के अंदर ईमानदारी का सूर्य अस्त हो चुका है।


दांतों तले अंगुली दबाना- आश्चर्यचकित हो जाना


वाक्य प्रयोग- नृत्यांगना को डांस करते देख वहां बैठे दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।


लोहे के चने चबाना- सबक सिखाना


वाक्य प्रयोग- रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को युद्ध के मैदान में लोहे के चने चबवा दिए थे।


मंत्र-मुग्ध करना- किसी भी चीज में खो जाना


वाक्य प्रयोग- लता मंगेशकर जब गाती हैं तो उनकी आवाज सुन लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।


More from this chapter

All 29 →
1

‘इक’ प्रत्यय लगाकर शब्दों का निर्माण कीजिए-

साहित्य-------------------


अर्थ-----------------------


व्यक्ति----------------------


धर्म------------------------


राजनीति--------------------


वर्ष---------------------

2

नीचे दिए गए उपसर्गों का उपयुक्त प्रयोग करते हुए शब्द बनाइए-

अ, नि, अन, दुर, वि, कु, पर, सु, अधि


आर्य-----------


आगत------------------


डर---------------


आकर्षण----------


क्रय------------


मार्ग-----------------


उपस्थित------------


लोक--------------


नायक-------------


भाग्य---------------

4

निम्नलिखित शब्दों के पर्याय लिखिए-

वारिस ------------


जिगरी------------


कहर----------


मुकाम-------------


रूबरू--------------


फ़र्क----------


तालीम----------


गिरफ़्तार---------------

5

उदाहरण के अनुसार वाक्य बदलिए-

उदाहरण- गांधीजी ने महादेव भाई को अपना वारिस कहा था।


गांधीजी महादेव भाई को अपना वारिस कहा करते थे।


1. महादेव भाई अपना परिचय ‘पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर’ के रूप में देते थे।


2. पीड़ितों के दल-के-दल गामदेवी के मणिशवन पर उमड़ते रहते थे।


3. दोनों साप्ताहिक अहमदाबाद से निकलते थे।


4. देश विदेश के समाचार-पत्र गांधी की गतिविधियों पर टीका-टिप्पणी करते थे।


5. गांधी के पत्र हमेशा महादेव की लिखावट में जाते थे।