Q2 of 29 Page 78

जलियाँवाला वाग में कौन-सी घटना हुई थी? जानकारी एकत्रित कीजिए।

जिस समय भारत पर अंग्रेजों का राज था उस समय ये घटना घटी थी। देश के क्रांतिकारी भारत को आजाद करने की जद्दोजहद कर रहे थे तभी 13 अप्रैल 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ। अंग्रेजों ने आजादी के लिए चल रहे आंदोलन को रोकने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।

दरअसल, भारत में अंग्रेजों ने कई ऐसे कानून लागू कर दिए थे जो लोगों को स्वीकार्य नहीं थे। देश की जनता ने इसका कड़ा विरोध किया। अंग्रेजों ने जो कानून लागू किया था उसके अनुसार किसी भी व्यक्ति को देशद्रोह के शक के आधार पर गिरफ्तार किया जा सकता था| इस कानून का महात्मा गांधी सहित कई क्रांतिकारियों ने विरोध किया था। इसके लिए गांधीजी ने सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया।


इसी के चलते 9 अप्रैल को सरकार ने पंजाब के दो नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। ये नेता जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। इसके विरोध में कुछ अंग्रेज अधिकारियों की भी हत्या कर दी गई। 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग में भारी संख्या में लोगों ने जमा होकर गिरफ्तारी का विरोध किया। उस दिन करीब 20 हजार लोग बाग में जमा थे। अंग्रेजों ने बेगुनाह लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और इस नरसंहार में 370 लोग मारे गए।


More from this chapter

All 29 →
4

निम्नलिखित शब्दों के पर्याय लिखिए-

वारिस ------------


जिगरी------------


कहर----------


मुकाम-------------


रूबरू--------------


फ़र्क----------


तालीम----------


गिरफ़्तार---------------

5

उदाहरण के अनुसार वाक्य बदलिए-

उदाहरण- गांधीजी ने महादेव भाई को अपना वारिस कहा था।


गांधीजी महादेव भाई को अपना वारिस कहा करते थे।


1. महादेव भाई अपना परिचय ‘पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर’ के रूप में देते थे।


2. पीड़ितों के दल-के-दल गामदेवी के मणिशवन पर उमड़ते रहते थे।


3. दोनों साप्ताहिक अहमदाबाद से निकलते थे।


4. देश विदेश के समाचार-पत्र गांधी की गतिविधियों पर टीका-टिप्पणी करते थे।


5. गांधी के पत्र हमेशा महादेव की लिखावट में जाते थे।

1

गांधीजी की आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ को पुस्तकालय से लेकर पढ़िए।

3

अहमदावाद में बापू के आश्रम के विषय में चित्रात्मक जानकारी एकत्र कीजिए।