संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं?
संगतकार जैसे व्यक्ति प्रायः सर्वत्र मिल जाते हैं। ऐसा शायद ही कोई क्षेत्र होगा, जहाँ संगतकार जैसे व्यक्ति न मिलें।
उदाहरणार्थ-
(क) किसी स्टार खिलाड़ी के पीछे उसके ट्रेनर, कोच, मालिशवाले, ब्रांड मैनेजर, आदि की अहम भूमिका होती है।
(ख) युद्ध-क्षेत्र में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की वीरता का श्रेय सेना के उन अधिकारियों को मिलता है, जो केवल नीति-निर्धारित करते हैं।
(ग) राजनैतिक क्षेत्र में संगतकारों की पंक्ति सबसे लंबी होती है, सामान्य जनता और कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए प्रयास का श्रेय उच्च नेताओं को मिलता है। हाल फिलहाल के दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं।
(घ) शैक्षिक क्षेत्र भी संगतकारों से अछूता नहीं है। अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए अनेक अध्यापक प्राचार्य के लिए संगतकार की भूमिका निभाते हैं।
(च) श्रेष्ठ, पूजनीय कहे जाने वाले उच्च, सुप्रसिद्ध साधु- संतों की प्रसिद्धि में उनके शिष्यों की भूमिका रहती है।
(छ) भवन निर्माण के क्षेत्र में मजदूर लोग संगतकार की भूमिका निभाते हैं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.