Q7 of 12 Page 55

सफलता के चरम शिखर पर पहुंचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाता है तब उसे सहयोगी किस तरह सँभालते हैं?

चरम किसी भी स्थिति में खराब ही होता है, फिर चाहे वो सफलता हो या असफलता। दोनों ही परिस्थितियों में धैर्य से काम लेना चाहिए। सफलता में अति उत्साहित नहीं होना चाहिए और असफलता में निराश भी नहीं होना चाहिए परन्तु लोग ऐसा करते नहीं। सफलता के चरम शिखर पहुँचने के दौरान लोग लड़खड़ाने लगते हैं। इस दौरान उसके सहयोगी विषम परिस्थितियों में उसके साथ रहने का विश्वास देकर उसका आत्मबल बनाए रखने का भरसक प्रयास करते हैं। स्वयं आगे आकर सुरक्षा कवच बनकर उसके पौरुष की प्रशंसा करते हैं। उसके लड़खड़ाने का कारण ढूँढ़ते हैं और उन कारणों का समाधन करने के लिए सहयोगी अपनी पूरी शक्ति लगा देते हैं। उसकी पिछली असफलताओं को भूलने में मदद करते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आत्मीयता से पूर्ण रूपेण सहयोग करते हैं।


More from this chapter

All 12 →
5

किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह-तरह से अपना योगदान देते हैं। कोई एक उदाहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए।

6

कभी-कभी तारसप्तक की ऊँचाई पर पहुँचकर मुख्य गायक का स्वर बिखरता नजर आता है, उस समय संगतकार उसे बिखरने से बचा लेता है। इस कथन के आलोक में संगतकार की विशेष भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

8

कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है लेकिन आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाएँ-

() ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए।


() ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?

9

आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।