Q10 of 12 Page 55

किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर क्यों नहीं पहुँच पाते होंगे?

संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर नहीं पहुँच पाते हैं क्योंकि सदैव सहायक के रूप में काम करते रहने से उनकी वैसी ही संकुचित आदत बन जाती है। जिससे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में अकेले में संकोच होता है। इस तरह उनके स्वभाव में साहस का अभाव हो जाता है। कई बार परिस्थितियां भी इतनी हावी हो जाती हैं कि संगतकार को मुख्य भूमिका नहीं मिल पाती और कई बार प्रतिभावान संगतकार राजनीति का शिकार भी हो जाते हैं।

दूसरी तरफ मुख्य गायक भी समय के अनुसार इतना योग्य और सतर्क हो जाता है कि संगतकार को मुख्य गायक की भूमिका में आने का अवसर ही नहीं देता है, क्यों कि शायद उन्हें ये डर बना रहता है कि कहीं ये संगतकार उनसे आगे निकल जाए।


More from this chapter

All 12 →
8

कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है लेकिन आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाएँ-

() ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए।


() ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?

9

आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।

11

आप फिल्में तो देखते ही होंगे। अपनी पसंद की किसी एक फिल्म के आधार पर लिखिए कि उस फिल्म की सफलता में अभिनय करने वाले कलाकरों के अतिरिक्ति और किन-किन लोगों का योगदान रहा।

12

आपके विद्यालय में किसी प्रसिद्ध गायिका की गीत प्रस्तुति का आयोजन है-

() इस संबंध पर सूचना पट्ट के लिए एक नोटिस तैयार कीजिए।


() गायिका उसके संगतकारों का परिचय देने के लिए आलेख (स्क्रिप्ट) तैयार कीजिए।