Q9 of 12 Page 55

आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।

किसी भी समारोह की सफलता में उन लोगों का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है जो लोग परदे के पीछे रहकर समारोह को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। विद्यालय में मनाए गए सांस्कृतिक समारोह की सफलता से यह ज्ञान हो गया कि समारोह की सफलता केवल समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की कुशलता पर निर्भर नहीं करती है। अपितु उन लोगो का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है जो लोग इसकी व्यवस्था देखते हैं और संचालन सुचारु रूप से करते हैं। ये सहयोगी समारोह के प्रारंभ होने से लेकर समारोह संपन्न होने तक सहयोग करते हैं। इनके बिना, अच्छे-से-अच्छे कलाकारों के होने पर भी व्यवस्था चरामरा जाती है। कार्यक्रम संपन्न हुए बिना बीच में ही खत्म हो जाता है। अतःकिसी समारोह की सफलता में जितना महत्व कुशल कलाकारों का होता है, उतना ही महत्व कुशल सहयोगियों का होता है। कुशल, अभ्यस्त सहयोगियों के अभाव में भी व्यवस्था, कुव्यवस्था में बदल जाती है और समारोह उपहास में बदल जाता है। अतः इनके प्रयास को नकारा नहीं जा सकता है।


More from this chapter

All 12 →
7

सफलता के चरम शिखर पर पहुंचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाता है तब उसे सहयोगी किस तरह सँभालते हैं?

8

कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है लेकिन आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाएँ-

() ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए।


() ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?

10

किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर क्यों नहीं पहुँच पाते होंगे?

11

आप फिल्में तो देखते ही होंगे। अपनी पसंद की किसी एक फिल्म के आधार पर लिखिए कि उस फिल्म की सफलता में अभिनय करने वाले कलाकरों के अतिरिक्ति और किन-किन लोगों का योगदान रहा।