Q4 of 13 Page 100

लेखिका की अपने पिता से वैचारिक टकराहट को अपने शब्दों में लिखिए।

लेखिका की अपने पिताजी से वैचारिक टकराहट निम्नलिखित कारणों से होती रहती थी-

लेखिका के पिता यद्यपि स्त्रियों की शिक्षा के विरोध में नहीं थे लेकिन उनका मानना था की स्त्रियों का दायरा चार दीवारी के अंदर ही सीमित रहना चाहिए या अन्य शब्दों में कहें तो जो कार्य लड़के करते हैं उन कार्यों में लड़कियों को भाग नहीं लेना चाहिए जैसे कि स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेना।


(क) लेखिका के पिता जी लेखिका को घर की चारदीवारी में रखकर देश और समाज के प्रति जागरूक तो बनाना चाहते थे, किंतु एक निश्चित सीमा तक।


(ख) वे नहीं चाहते थे लेखिका स्वतंत्रता आंदोलनों में भाग ले।


(ग) लेखिका का हड़ताल में भाग लेना या लड़कों के साथ सड़क पर भाषण देना पिताजी को पसंद न था।


More from this chapter

All 13 →