Q9 of 13 Page 100

आप भी अपने दैनिक अनुभवों को डायरी में लिखिए।

लेखन के लिए अनुभव सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। कहते हैं कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार समाज की अच्छाइयों एवं बुराइयों को अपनी रचनाओं के माध्यम से व्यक्त करते हैं। वे अपनी रचनाओं में जो भी लिखते हैं इस समाज के बारे में लिखते हैं और अपने लेखन में वे अपने अनुभवों को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि समाज को समझने के लिए उनके अनुभव सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। वे अपनी जिंदगी के अनुभवों के आधार पर ही समाज के अच्छे एवं बुरे चरित्र को समझ पाते हैं और फिर उसे अपनी रचनाओं में उतार देते हैं। अतः लेखन के लिए अनुभव बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। अनुभवों के द्वारा किसी भी व्यक्ति चाहे वह साहित्यकार हो अथवा आम आदमी की समझ मजबूत होती है।


More from this chapter

All 13 →
7

मनुष्य के जीवन में आस-पड़ोस का बहुत महत्व होता है। परंतु महानगरों में रहने वाले लोग प्रायः ‘पड़ोस कल्चर’ से वंचित रह जाते हैं इस बारे में अपने विचार लिखिए

8

लेखिका द्वारा पढ़े गए उपन्यासों की सूची बनाइए और उन उपन्यासों को अपने पुस्तकालय में खोजिए।

10

इस आत्मकथ्य में मुहावरों का प्रयोग करके लेखिका ने रचना को रोचक बनाया है। रेखांकित मुहावरों को ध्यान में रखकर कुछ और वाक्य बनाएँ-

(क) इस बीच पिता जी के एक निहायत दकियानूसी मित्र ने घर आकर अच्छी तरह पिता जी की लू उतारी।


(ख) वे तो आग लगाकर चले गए और पिता जी सारे दिन भभकते रहे।


(ग) बस अब यही रह गया है कि लोग घर आकर थू-थू करके चले जाए।


(घ) पत्र पढ़ते ही पिता जी आग-बबूला हो गए।

11

इस आत्मकथ्य से हमें यह जानकारी मिलती है कि कैसे लेखिका का परिचय साहित्य की अच्छी पुस्तकों से हुआ। आप इस जानकारी का लाभ उठाते हुए अच्छी साहित्यिक पुस्तकें पढ़ने का सिलसिला शुरू कर सकते हैं। कौन जानता है कि आप में से ही कोई अच्छा पाठक बनने के साथ-साथ अच्छा रचनाकार भी बन जाए।