मनुष्य के जीवन में आस-पड़ोस का बहुत महत्व होता है। परंतु महानगरों में रहने वाले लोग प्रायः ‘पड़ोस कल्चर’ से वंचित रह जाते हैं इस बारे में अपने विचार लिखिए
आस-पड़ोस का जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है। हर छोटी से बड़ी विपदा में पड़ोसी ही सबसे पहले काम आता है। हर सुख दुःख की घडी में साथ देता है। कोई व्यक्ति अकेले होने का अनुभव नहीं करता है। परन्तु आज की इस व्यस्त दुनिया में ‘पड़ोस कल्चर’ कहीं गुम होता जा रहा है हम खुद में इतने व्यस्त होते जा रहे हैं कि आस पास की दुनिया में क्या हो रहा है इसका हमे अंदाजा भी नहीं रहता। मनुष्य आत्मकेन्द्रित होता जा रहा है। यही कारण है की आज के समाज में पड़ोस कल्चर लगभग लुप्त होता जा रहा है। लोगों के पास समय का अभाव होता जा रहा है। मनुष्य के सर्वांगीण विकास में पड़ोस की जितनी भूमिका होती है उतनी अन्य किसी की नहीं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.