Q12 of 12 Page 122

निम्नलिखित वाक्यों को मिश्रित वाक्यों में बदलिए-

(क) इसी बालसुलभ हँसी में कई यादें बंद हैं।


(ख) काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है।


(ग) धत्! पगली ई भारतरत्न हमको शहनईया पे मिला है, लुंगिया पे नाहीं।


(घ) काशी का नायाब हीरा हमेशा से दो कौमों को एक होकर आपस में भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता रहा।

(क) यह ऐसी बालसुलभ हँसी है जिसमें कई यादें बंद हैं।

(ख) काशी में जो संगीत समारोह आयोजन किए जाते हैं उनकी एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है।


(ग) धत्! पगली ई जो भारतरत्न हमें मिला है वह शहनाई पर मिला है, लुंगिया पर नहीं।


(घ) काशी का वह नायाब हीरा है जो हमेशा से दो कौमों को एक होकर आपस में भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता रहा है।


More from this chapter

All 12 →
8

बिस्मिल्ला खाँ के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषताओं ने आपको प्रभावित किया?

9

मुहर्रम से बिस्मिल्ला खाँ के के जुड़ाव को अपने शब्दों में लिखिए।

10

बिस्मिल्ला खाँ कला के अनन्य उपासक थे, तर्क सहित उत्तर दीजिए।

11

निम्नलिखित मिश्र वाक्यों के उपवाक्य छाँटकर भेद भी लिखिए-

(क) यह जरूर है कि शहनाई और डुमराँव एक-दूसरे के लिए उपयोगी हैं।


(ख) रीड अंदर से पोली होती है जिसके सहारे शहनाई को फूँका जाता है।


(ग) रीड नरकट से बनाई जाती है जो डुमराँव में मुख्यतः सोन नदी के किनारों पर पाई जाती है।


(घ) उनको यकीन है, कभी खुदा यूँ हीह उन पर मेहरबान होगा।


(ड़) हिरन अपनी ही महक से परेशान पूरे जंगल में उस वरदान को खोजता है जिसकी गमक उसी में समाई है।


(च) खाँ साहब की सबसे बड़ी देन हमें यही है कि पूरे अस्सी बरस उन्होंने संगीत को संपूर्णता व एकाधिकार से सीखने की जिजीविषा को अपने भीतर जिंदा रखा।