निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
‘डेरा डालने’ से आप क्या समझते है? स्पष्ट कीजिए।
‘डेरा डालने’ का आशय है - अस्थाई रूप से बसना| इस पाठ में चिड़ियों द्वारा डेरा डालने की बात की गई है। आपने देखा होगा कि हमारे मकानों के छज्जों और रोशनदानों में अक्सर पंछी अपना घोसला बना लेते हैं। यह उनका प्राकृतिक निवास नहीं है परंतु मनुष्य ने अपने हित के लिए पेड़ो को काट कर उनसे उनका घर छीन लिया है इसलिए उनके पास और कोई चारा भी नहीं है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.