निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-
‘मिट्टी से मिट्टी मिले, खो के सभी निशान, किसमें कितना कौन है, कैसे हो पहचान’।
इन पंक्तियों के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है? स्पष्ट कीजिए।
इन पंक्तियों के माध्यम से लेखक कहना चाहता है की सभी जीव मिट्टी से बने हुए हैं और मरने के बाद सब मिट्टी में मिल जाते हैं। प्रकृति ने सभी जीवों को समान माना है उसके लिए सभी जीव जंतु एक समान है चाहे वह मनुष्य हो या जानवर| मिट्टी को देखकर कोई भी नहीं पकड़ सकता कि इसमें किन किन जीवों के पदार्थ मिश्रित हैं| मनुष्य होने के नाते हम इस घमंड में रहते हैं हम अन्य जीवों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ हैं लेकिन मूल तौर पर सभी जीवों का महत्व एक समान है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.