Q1 of 22 Page 114

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

शेख अयाज़ के पिता अपने बाजू पर काला च्योंटा रेंगता देख भोजन छोड़कर क्यों उठ खड़े हुए?

यह घटना कुछ इस प्रकार है- एक दिन शेख अयाज के पिता भोजन कर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक काला च्योंटा उनकी बाजू पर रेंग रहा है| वे उसे देखकर तुरंत भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए| माँ द्वारा यह पूछने पर कि क्या भोजन अच्छा नहीं लगा| वे बोले, यह बात नहीं है पर मैंने किसी घर वाले को बेघर कर दिया है। उसे उसके घर कुएँ पर छोड़ने जा रहा हूँ| इससे पता चलता है कि वे हर जीव को समान मानते थे एवं उनका दुःख भी समझते थे इसलिए वह शीघ्र ही अपनी भूल का प्रायश्चित कर लेना चाहते थे।


More from this chapter

All 22 →