Q3 of 22 Page 115

ध्यान दीजिए नुक्ता लगाने से शब्द के अर्थ में परिवर्तन हो जाता है। पाठ में ‘दफा’ शब्द का प्रयोग हुआ है जिसका अर्थ होता है-बार (गणना संबंधी), कानून संबंधी। यदि इस शब्द में नुक्ता लगा दिया जाए तो शब्द बनेगा ‘दफ़ा’ जिसका अर्थ होता है-दूर करना, हटाना । यहाँ नीचे कुछ नुक्तारहित शब्द दिए जा रहे हैं उन्हें ध्यान से देखिए और अर्थगत अंतर को समझिए।

सजा - सज़ा


नजा - नाज़


जरा - ज़रा


तेज - तेज़।


निम्नलिखित वाक्यों में उचित शब्द भरकर वाक्य पूरे कीजिए-


(क) आजकल ......... बहुत खराब है। (जमाना/ज़माना)


(ख) पूरे कमरे को ........ दो। (सजा/सज़ा)


(ग) .............. चीनी को देना। (जरा/ज़रा)


(घ) माँ दही ............ भूल गई। (जमाना/ज़माना)


(ड) दोषी को ............... दी गई । (सजा/सज़ा)


(च) महात्मा के चेहरे पर ................ था (तेज/तेज़)

सजा


अर्थ- सजाना


वाक्य- लड़कियों को सजना पसंद है।


सज़ा


अर्थ- दंड


वाक्य- हर गलत काम की सज़ा अवश्य मिलती है।


जरा


अर्थ- बुढ़ापा


वाक्य - जरा में स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना चाहिए।


ज़रा


अर्थ- थोड़ा कम


वाक्य - ज़रा से चाने में मजदूर भूखा रह जाएगा ।


नाज


अर्थ- अनाज


वाक्य- नाज किसानो की मेहनत का परिणाम होता है उसे बर्बाद नहीं करना चाहिए।


नाज़


अर्थ- नखरा, गर्व


वाक्य- रूपवती होने पर भी सुमन में नाज़ नहीं है।


तेज


अर्थ- कीर्ति


वाक्य- सम्राट अशोक का तेज़ देशभर में फैला था ।


तेज़


अर्थ- तीव्रगति


वाक्य- गाडी तेज़ गति से नहीं चलानी चाहिए ।


(क) आजकल ज़माना बहुत खराब है


(ख) पूरे कमरे को सजा दो|


(ग) ज़रा चीनी को देना|


(घ) माँ दही जमाना भूल गयी|


(ड) दोषी को सज़ा दी गयी|


(च) महात्मा के चेहरे पर तेज था|


More from this chapter

All 22 →
1

निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए-

इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है। इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं| जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है।

1

निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए-

शेख अयाज़ के पिता बोले, ‘नहीं यह बात नहीं है। मैंने एक घर वाले को बेघर कर दिया है। उस बेघर को कुएँ पर उसके घर छोड़ने जा रहा हूँ।‘ इन पंक्तियों में छिपी हुई उनकी भावना को स्पष्ट कीजिए।

1

उदाहरण के अनुसार निम्नलिखित वाक्यों में कारक-चिह्न को पहचानकर रेखांकित कीजिए और उनके नाम रिक्त स्थानों में लिखिए जैसे-

2

नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-

चींटी, घोड़ा, आवाज़, बिल, फौज, रोटी, बिंदु, दीवार, टुकड़ा।