निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए-
इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है। इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं| जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है।
इन पंक्तियों में लेखक यह बताना चाह रहे है की आज हर बड़े शहर में लाखों की संख्या में फ्लैट बन रहे हैं। इन फ्लैटों को बनाने के लिए जंगल साफ किए जा रहे हैं इस कारण से असंख्य पशु पक्षियों से उनका घर छीन लिया जा रहा है। उनके प्राकृतिक निवास को हटा कर वहाँ बड़ी बड़ी इमारतें खड़ी की जा रही हैं| अधिकांश पशु पक्षी फिर वहाँ से कहीं और चले जाते हैं। जो नहीं जा पाते हैं वे इंसानों के मकानों में ही अपना डेरा डाल देते हैं जोकि अस्थायी होता है परन्तु इसके अलावा मनुष्य ने उनके लिए कोई दूसरा उपाय भी नहीं छोड़ा है| वे इसी के स्थान अपना जीवन विताने के लिए विवश हैं|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.
