यात्रा-वृत्तांत के आधार पर तिब्बत की भौगोलिक स्थिति का शब्द-चित्र प्रस्तुत करें। वहाँ की स्थिति आपके राज्य/शहर से किस प्रकार भिन्न है?
तिब्बत भारत के उत्तर में स्थित है जो नेपाल का पड़ोसी देश है। इसकी सीमा भारत और चीन से लगी है। यह समुद्रतल से 17-18 हजार फीट ऊँचाई पर है। इस पहाड़ी प्रदेश के रास्ते बहुत ही ऊँचे-नीचे, उबड़-खाबड़, सुनसान एवं वीरान हैं। यहाँ पहाड़ों के मोड़ बहुत ही सुनसान और खतरनाक हैं। यहाँ दूर-दूर तक आबादी नहीं होती है। तिब्बत की जमीन छोटे—बड़े जागीरदारों में बंटी है। यहां एक ओर हिमालय की ऊँची चोटियाँ हैं तो दूसरी ओर नंगे पहाड़ हैं जहां ना बर्फ है और नाही पेड—पौधे। यहाँ की जलवायु भी अजीब है| धूप वाले भाग में जहाँ तेज गर्मी लगती है, वहीं छाया वाले भाग में खूब ठंडक होती है। थोड्ला यहाँ का दुर्गम गांव है, तिड्री विशाल मैदानी भाग है, जिसके चारों ओर पहाड़ हैं तथा इसके बीच में एक पहाड़ी है, जिस पर देवालय स्थित है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.