कविता में कवि ने आकाश में बादल और गांव में मेहमान (दामाद) के आने का जो रोचक वर्णन किया है, उसे लिखिए।
प्रस्तुत कविता में कवि ने आकाश में बादल के आने की तुलना गांव में मेहमान के आने सी की है| कवि ने इस तुलनात्मक वर्णन को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है| कवि बादल या मेघ के आने की तुलना गांव में एक वर्ष के बाद आये मेहमान से कर रहे हैं। वर्षा ऋतु का आगमन एक वर्ष के पश्चात होता है और उसी शहर में रहने वाला गांव का कोई व्यक्ति भी मेहमान के समान एक वर्ष के बाद अपने गाँव अथवा ससुराल आता है| गांव के लोग भी दामाद की तरह गाँव में मेघ के आने का इन्तजार कर रहे हैं| हवा मेघ के आने की सूचना देती है। कवि गांव की किशोर लड़कियों द्वारा दौड़ कर मेघ के गाँव में आने की सूचना घर में देने की तुलना हवा से करते हैं। वे पेड़ के हिलने की तुलना गांव के वृद्ध लोगों की इस बारे में बात-चीत से करते हैं। वे गांव की विवाहित स्त्रियों की तुलना नदी से करते हैं। साथ में वे वर्षा से तालाब के भरने की तुलना घर के किसी सदस्य के द्वारा मेहमान के स्वागत में जल लाने से करते हैं। वे पेड़ों की ओट में छुपी लता की तुलना मेहमान को देखकर उसकी पत्नी के लज्जावश छुप जाने से करते हैं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.