वर्षा के आने पर अपने आसपास के वातावरण में हुए परिवर्तनों को ध्यान से देखकर एक अनुच्छेद लिखिए।
वर्षा की आहट मात्र से सारे वातावरण में प्रसन्नता की लहर दौड़ जाती है। मैं हर वर्ष वर्षा के मौसम में मैं अपने आप को आनंदित पाता हूं। गर्मी के प्रचंड ताप को वर्षा हर लेती है। पहली बारिश का आनंद शब्दों में बयान करना जरा मुश्किल है। हर वर्ष वर्षा के मौसम में पूर्वा हवा अपने साथ मेघों का संदेश लेकर आती है। मैं तो इस पूर्वा हवा से अपने को काफी आह्लादित पाता हूं। मैं बचपन में वर्षा के आने पर जल-जमाव होने पर कागज के नाव चलाना काफी पसंद करता था। मैं प्रकृति के हर तत्व को वर्षा के मौसम में आनंदित पाता हूं। चाहे वह सूखे पेड़ों में नयी जान आने की बात हो या नये पौधों में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि की बात हो मैं या घटना बर्षा के हर मौसम में देखता हूँ| समुचित वर्षा होने पर धान की फसल की रोपाई भी मैं हर वर्ष देखता हूं। मैं प्रत्येक वर्ष वर्षा के मौसम में अपने चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखता हूं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.