Q1 of 35 Page 31

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30) शब्दों में लिखिए-

लोपसंग ने तंबू का रास्ता कैसे साफ़ किया?

लेखिका जब गहरी नींद में सो रही थीं तो उनके सिर के पिछले हिस्से से कोई चीज टकराई जिससे उनकी नींद खुल गई। कैंप के ठीक ऊपर ल्होत्से ग्लेशियर से बर्फ का एक टुकड़ा गिरा था जिस वजह से कैंप तहस-नहस हो गया था। लोपसांग ने अपनी स्विस छुरी से तंबू का रास्ता साफ किया। उन्होंने लेखिका के पास से बड़े-बड़े हिमखंड हटाए और चारों तरफ फैली हुई कठोर बर्फ की खुदाई की। इसके बाद ही बाहर निकलने का रास्ता साफ हो पाया।


More from this chapter

All 35 →