निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-
लेखिका को देखकर 'की' हक्का-बक्का क्यों रह गया?
चढ़ाई करने के लिए जय लेखिका का साथी था। उसे भी लेखिका के साथ पर्वत शिखर पर जाना था लेकिन सामान ढोने के कारण शिखर कैंप पर पहुंचने में उसे देरी हो गई थी। इसलिए लेखिका उसके लिए चाय-जूस लेकर उसे रास्ते में लेने पहुंची। बर्फीली हवाएं चल रही थीं जिस वजह से नीचे जाना खतरे से खाली नहीं था। लेखिका को जय जेनेवा स्पर की चोटी के करीब ही मिला| उसने कृतज्ञतापूर्वक चाय पी और लेखिका को आगे जाने से मना किया| लेकिन लेखिका को 'की' से मिलना था। थोड़ा सा और नीचे उतरने पर लेखिका को की दिखा। लेखिका को नीचे उतरता देख की हक्का-बक्का रह गया कि लेखक यहाँ तक कैसे पहुँच गयी जबकि की ने इसकी अपेक्षा नहीं की थी|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.