निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-
लेखिका के तंबू में गिरे बर्फ़ पिंड का वर्णन किस तरह किया गया है?
लेखिका गहरी नींद में सो रही थीं। जब रात के करीब 12.30 बजे तो उनके सिर के पिछले हिस्से पर कोई सख्त चीज आकर टकराई जिससे उनकी नींद खुल गई। इसके साथ ही एक जोरदार धमाका भी हुआ। उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी। एक बड़ा सा बर्फ का पिंड कैंप के ठीक ऊपर ल्होत्से ग्लेशियर से टूटकर नीचे आ गिरा था जिसका विशाल हिमपुंज बना गया था। हिमखंडों, बर्फ के टुकड़ों और जमी हुई बर्फ के इस विशालकाय पुंज की गति इतनी तेज थी कि इससे कोई एक्सप्रेस रेलगाड़ी और भीषण गर्जना भी पीछे छूट जाए। कैंप तहस-नहस हो गया था। वास्तव में वहाँ उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को चोट लगी लोकिन आश्चर्य की बात यह थी कि वहाँ किसी की भी मृत्यु नहीं हुई बल्कि सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित बच गए थे|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.