निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-
एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए कुल कितने कैंप बनाए गए? उनका वर्णन कीजिए।
एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए कुल सात कैंप बनाए गए जिनका वर्णन निम्नलिखित है-
• बेसकैंप- ये कैंप काठमांडू के शेरपालैंड में लगाया था। पर्वतीय दल के नेता कर्नल खुल्लर यहीं पर रहकर एक-एक गतिविधि का संचालन कर रहे थे।
• कैंप एक- ये हिमपात वाली जगह से लगभग 6000 मीटर की ऊंचाई पर लगाया था। यहां हिमपात से सामान उठाकार कैंप तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
• कैंप दो- 16 मई के दिन सभी लोग प्रातः काल इस कैंप में पहुंचे| यहां पर जिस शेरपा की टांग टूट गई थी उसे स्ट्रेचर पर लिटाया गया और आवश्यक उपचार किया गया|
• कैंप तीन- ये कैंप ल्होत्से पहाड़ियों के आंगन में स्थित था। यहां नाइलॉन के बने तंबू में लेखिका और उसके सभी साथी सोए हुए थे|
• कैंप चार- ये समुद्र के 7900 मीटर ऊपर था। यहीं से साउथ कैंप और शिखर कैंप के लिए चढ़ाई शुरू की गई थी। इसे 29 अप्रैल 1984 को अंगदोरजी, लोपसांग और गगन बिस्सा ने मिलकर लगाया था।
• साउथ कैंप कोल- यहीं से सभी लोगों ने अंतिम दिन की चढ़ाई शुरू की थी।
• शिखर कैंप- यह कैंप पर्वत की सबसे ऊंची चोटी के ठीक नीचे स्थित था। इस कैंप में लेखिका और अंगदोरजी केवल दो घंटे में पहुंच गए थे।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.