निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-
कीचड़ का रंग किन-किन लोगों को खुश करता है?
कीचड़ का रंग बहुत सुंदर होता है लेकिन यह आम लोगों को पप्रभावित नहीं करता| कीचड का रंग कलाभिज्ञ लोगों जैसे- फोटोग्राफर, पेंटर आदि को बहुत प्रभावित करता है क्योंकि ये लोग इस रंग की महत्ता को समझते हैं| ये जानते हैं कि इसी कीचड जिसे हम घृणा की नजर से देखते हैं, में कमल(जो हम सबको बहुत पसंद है) खिलता है| फोटोग्राफर के फोटो लेते समय भी यदि उसमें कीचड़ का एकाध रंग आ जाए तो उसे वार्मटोन कहकर वह खुश हो जाता है। इसके अलावा पुस्तकों के गत्तों पर और घर की दीवारों पर भी ये रंग बहुत शोभता है। कलाकार लोग कीचड के रंग को बहुत महत्त्व देते हैं और अपने जीवन की अनेक बस्तुओं में इसे प्रयोग करते हैं|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.