क्या कीचड़ ‘गंदगी’ है? इस विषय पक अपनी कक्षा में परिचर्चा आयोजित कीजिए।
कीचड़ को अक्सर लोग बुरी चीज समझते हैं। कीचड़ का नाम सुनते ही सब बेकार हो जाता है। अगर कहीं कीचड़ दिख भी जाता है तो लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं। कीचड़ से कपड़े मैले होने का डर रहता है। लेकिन इस पाठ में लेखक ने कीचड़ का ही महिमामंडन किया है। हर कोई धरती, आकाश और फूलों के बारे में लिखता है लेकिन कीचड़ का क्या। कीचड़ में ही अन्न का उत्पादन होता है। अगर लोग ये बात समझ लें तो कभी कीचड़ से नफरत ना करें। कीचड़ उपजाऊ होता है। इसमें धान, बाजरा, कमल और गन्ने जैसी फसलें पैदा होती हैं। कीचड़ का अपना गुण है जो इसे समझ गया वो इससे कभी नफरत नहीं करेगा।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.