Q5 of 18 Page 11

अंदर आने के रास्ते

पूरी कहानी में गौरेया, कहाँ-कहाँ से घर के अंदर घुसी थीं? सूची बनाओ।


ये पूरी कहानी दो गौरैयों पर आधारित है। एक घर के अंदर जाकर वे उस घर में लगे एक पंखे पर अपना घोसला बना लेती हैं। घर का मालिक जब इन दोनों को बाहर भगाने की कोशिश करता है तो ये किसी ना किसी रास्ते से अंदर आ जाती हैं। कभी दरवाजे से, कभी बंद दरवाजे के नीचे से और कभी रोशनदान के टूटे हुए शीशे से दोनों गौरैया अंदर आ जाती हैं।


More from this chapter

All 18 →
3

मल्हार

नीचे दिए गए वाक्य को पढ़ो-


“जब हम लोग नीचे उतरकर आए, तब वे फिर से मौजूद थीं और मज़े से बैठी मल्हार गा रही थीं।”


क) अब तुम पता करो कि मल्हार क्या होता है? इस काम में तुम बड़ों की सहायता भी ले सकते हो।


ख) बताओ कि क्या सचमुच चिड़ियाँ ‘मल्हार’ गा सकती हैं?


) बताओ की कहानी में चिड़ियों द्वारा मल्हार गाने की बात क्यों कही गई है?


4

पाठ से आगे

अलग-अलग पक्षी अलग-अलग तरह से घोंसला बनाते हैं। तुम कुछ पक्षियों के घोसलों के चित्र इकट्ठे करके अपनी कॉपी पर चिपकाकर शिक्षक को दिखाओ।


5

अंदर आने के रास्ते

अब अपने घर के बारे में सोचो। तुम्हारे घर में यदि गौरेया आना चाहे तो वह कहाँ-कहाँ से अंदर घुस सकती है? इसे अपने शिक्षक को बताओ।


6

कहने का अंदाज़

“माँ खिलखिलाकर हंस दीं।” इस वाक्य में ‘खिल-खिलाकर’ शब्द बता रहा है कि माँ कैसे हँसी थीं। इसी प्रकार नीचे दिए गए रेखांकित शब्दों पर भी ध्यान दो। इन शब्दों से एक-एक वाक्य बनाओ।


क) पिताजी ने झिड़ककर कहा, “तू खड़ा क्या देख रहा है?”


ख) “आज दरवाज़े बंद रखो,” उन्होंने हुक्म दिया।


ग) “देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो,” माँ ने अबकी बार गंभीरता से कहा।


घ) “किसी को सचमुच बाह निकालना हो, तो उसका घर तोड़ देना चाहिए.” उन्होंने गुस्से में कहा


तुम इनसे मिलते-जुलते कुछ और शब्द सोचो और उनका प्रयोग करते हुए कुछ वाक्य बनाओ।