Q8 of 18 Page 11

सराय

“पिताजी कहते हैं कि यह घर सराय बना हुआ है।” ऊपर के वाक्य को पढ़ों और बताओ कि


क) सराय और घर में क्या अंतर होता है? आपस में इस पर चर्चा करो।


ख) पिताजी को अपना घर सराय क्यों लगता है?


क) घर उसे कहते हैं जिसमें एक परिवार रहता है। वहीं सराय में बहुत से बाहरी लोग आकर बसते हैं। वो सराय में आ जा सकते हैं। सराय में रहने वाले लोग एक दूसरे को जानते नहीं हैं। सराय को धर्मशाला भी कहा जाता है।


ख. पिताजी कहते हैं कि यह घर सराय बना हुआ है। हम तो यहां मेहमान हैं। घर के आंगन में आम का पेड़ है। उस पर तरह तरह के पक्षी डेरा डाले हुए हैं। घर के अंदर बीसियों चूहे बसते हैं। रात भर बर्तन गिरते रहते हैं। एक चूहा अंगीठी के पीछे बैठना पसंद करता है। शायद वो बूढ़ा है और उसे सर्दी ज्यादा लगती है। बिल्ली घर में रहती तो नहीं लेकिन उसे भी हमारा घर पसंद है। मन आया तो अंदर आकर दूध पी गई और ना मन आया तो बाहर से ही कह गई कि फिर आउंगी। शाम होते ही दो तीन चमगादड़ कमरों के आर पार पंख फैलाए कसरत करने लगते हैं। घर में छिपकलियां और बर्रे भी हैं। चीटियों ने तो छावनी ही बना रखा है।


More from this chapter

All 18 →
6

कहने का अंदाज़

“माँ खिलखिलाकर हंस दीं।” इस वाक्य में ‘खिल-खिलाकर’ शब्द बता रहा है कि माँ कैसे हँसी थीं। इसी प्रकार नीचे दिए गए रेखांकित शब्दों पर भी ध्यान दो। इन शब्दों से एक-एक वाक्य बनाओ।


क) पिताजी ने झिड़ककर कहा, “तू खड़ा क्या देख रहा है?”


ख) “आज दरवाज़े बंद रखो,” उन्होंने हुक्म दिया।


ग) “देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो,” माँ ने अबकी बार गंभीरता से कहा।


घ) “किसी को सचमुच बाह निकालना हो, तो उसका घर तोड़ देना चाहिए.” उन्होंने गुस्से में कहा


तुम इनसे मिलते-जुलते कुछ और शब्द सोचो और उनका प्रयोग करते हुए कुछ वाक्य बनाओ।


7

किससे क्यों-कैसे

“पिताजी बोले, क्या मतलब? मैं कालीन बरबाद करवा लूँ?” ऊपर दिए गए वाक्य पर ध्यान दो और बताओ कि-


क) पिताजी ने यह बात किससे कही?


ख) उन्होंने यह बात क्यों कही?


घ) गौरेयों के आने से कालीन कैसे बरवाद होता?


9

गौरेयों की चर्चा

मान लो तुम लेखक के घर की एक गौरेया हो। अब अपने साथी गौरेया को बताओ कि तम्हारे साथ इस घर मे क्या-क्या हुआ?


10

कैसे लगे

तुम्हें इस कहानी मे कौन सबसे अधिक पसंद आया? तुम्हें उसकी कौन-सी बात सबसे अधिक लगी?


(क) माँ (ख) पिताजी (ग) लेखक (घ) गौरेया (ड) चूहे (च) बिल्ली (छ) कबूतर (ज) कोई अन्य/कुछ और