Q10 of 18 Page 11

कैसे लगे

तुम्हें इस कहानी मे कौन सबसे अधिक पसंद आया? तुम्हें उसकी कौन-सी बात सबसे अधिक लगी?


(क) माँ (ख) पिताजी (ग) लेखक (घ) गौरेया (ड) चूहे (च) बिल्ली (छ) कबूतर (ज) कोई अन्य/कुछ और


इस कहानी में मुझे मां का किरदार सबसे अच्छा लगा। मां को अपने घर की चिंता थी। घर में बहुत सारे अन्य जीव जन्तु थे। जैसे गौरैया, चीटी, चूहे, तोते, छिपकली आदि। मां को इन सभी से अपने घर को बचाना था लेकिन वो किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाना चाहती थी। मां ने पिताजी से कहा कि कई बार चूहे भगाने के लिए कहा लेकिन वो भी असमर्थ थे। जब घर में गौरैया आ गईं तो भी मां को चिंता हुई कि वो घर गंदा करेगी। उन्होंने पिताजी से बोला। पिताजी ने भी गौरैयाों को भगाने की कोशिश की थी। जब मां ने देखा कि गौरैयों ने घोसला बना लिया है तो वो उसे उजाड़ना नहीं चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने पिजाजी से कहा कि अब वो नहीं भागेंगी। अब तो उन्होंने अंडे भी दे दिए होंगे।


More from this chapter

All 18 →
8

सराय

“पिताजी कहते हैं कि यह घर सराय बना हुआ है।” ऊपर के वाक्य को पढ़ों और बताओ कि


क) सराय और घर में क्या अंतर होता है? आपस में इस पर चर्चा करो।


ख) पिताजी को अपना घर सराय क्यों लगता है?


9

गौरेयों की चर्चा

मान लो तुम लेखक के घर की एक गौरेया हो। अब अपने साथी गौरेया को बताओ कि तम्हारे साथ इस घर मे क्या-क्या हुआ?


11

माँ की बात

नीचे माँ के द्वारा कही गई कुछ बातें लिखी हुई हैं। उन्हें पढ़ो।


“अब तो ये नहीं उड़ेंगी। पहले इन्हें उड़ा देते, तो उड़ जातीं। ”


“एक दरवाजा खुला छोड़ो, बाकी दरवाजें बंद कर दो। तभी ये निकलेंगी।”


“देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो। अब तो इन्होंने अंडे भी दे दिए होंगे। अब ये यहाँ से नहीं जाएँगी।”


अब बताओ कि-


क) क्या मां सचमुच चिड़ियों को घर से निकालना चाहती थीं?


ख) माँ बार-बार क्यों कह रही थीं कि ये चिड़ियाँ नहीं जाएँगी?


12

कहानी की चर्चा

तुम्हारे विचार से इस कहानी को कौन सुना रहा है? तुम्हें यह किन बातों से पता चला?