माधवदास क्यों बार-बार चिडि़या से कहता है कि यह बगीचा तुम्हारा ही है? क्या माधवदास निःस्वार्थ मन से ऐसा कह रहा था? स्पष्ट कीजिए।
माधवदास बार-बार चिड़िया से कह रहे थे कि वो इसे अपना ही बगीचा समझे। वो अपने सूने बगीचे में चिड़िया को देख बहुत खुश थे। माधवदास चिड़िया के जरिए अपने अकेलेपन को दूर करना चाहते थे। चिड़िया से बात करके उन्हें खुशी मिलती थी| इसलिए उन्होंने चिड़िया से कहा कि वो इस बगीचे में रहे और जहां चाहे घूमे। इससे उसका भी मन लगा रहेगा लेकिन माधवदास ने चिड़िया से ये सब स्वार्थ के चलते कहा था। क्योंकि माधवदास अकेला था। उससे बात करने वाला, सुख-दुख बांटने वाला कोई नहीं था। इतनी संपदा होते हुए भी उसका मन सूना था। अत: वह चिड़िया को अपने पास रोककर खुद खुश रहने का बहाना ढूंढ रहा था। अतः माधवदास ने चिड़िया से यह बात निःस्वार्थ भाव से नहीं कही थी ऐसा कहने में उसका स्वार्थ था|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.