Q2 of 11 Page 18

रानी एलिजाबेथ के दरजी की परेशानी का क्या कारण था? उसकी परेशानी को आप किस तरह तर्कसंगत ठहराएँगे?

रानी एलिजाबेथ का दरजी ब्रिटेन का स्थानीय व्यक्ति था। उसमें भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में रहनेवाले लोगों की पसंद-नापसंद के बारे में जानकारी का अभाव था| रानी इन्हीं देशों की यात्रा पर आने वाली थीं। चूँकि रानी भारत आने पर यहाँ के लोगों का दिल यहाँ रहनेवाली किसी आम महिला की तरह पोशाक पहनकर जीतना चाहती थी। इसके लिए वे यहाँ के लोगों के तरह ही दिखने के लिए यहाँ के स्थानीय पहनावे पर जोर दे रही थी और यह उनके दरजी के लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसा उसके लिए इसिलिए था क्योंकि उसे भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों के पहनावे के बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं थी| यह चुनौती ही उसकी परेशानी का कारण बन गया| दरजी की यह परेशानी उचित और तर्कसंगत जान पङती है।


More from this chapter

All 11 →