Q1 of 15 Page 7

गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग्य निहित है?

सूरदास जी इस कविता के माध्यम से उद्धव और गोपियों का संवाद प्रस्तुत कर रहे हैं। गोपियाँ किस तरह से भगवान श्री कृष्ण के प्रेम में पागल है। गोपियाँ उद्धव से कहती हैं कि तुम उस कमल के पत्ते के समान हो जो रहता तो जल में है लेकिन जल में डूबता नहीं है। गोपियाँ कहती हैं कि जिस प्रकार तेल की गगरी को पानी में कितना भी डालो लेकिन उस पर पानी की एक भी बूँद रूकती नहीं ठीक उसी प्रकार तुम भी श्री कृष्ण रुपी प्रेम की नदी में होकर भी कैसे श्री कृष्ण के प्रेम से वंचित हो। गोपियाँ उद्धव पर व्यंग्य करते हुए कहती हैं कि तुम भाग्यवान हो जो श्री कृष्ण रुपी प्रेम की नदी में होते हुए भी तुम्हारे ऊपर उस प्रेम का जरा भी असर नहीं है। तुम प्रेम बंधन में बंधने और उससे होने वाले सुखद अनुभूति से पूर्णतया अपरिचित हो। गोपियाँ उद्धव को भाग्यवान बोलकर व्यंग करती है कि तुमसे बड़ा दुर्भाग्य और किसका हो सकता है।


More from this chapter

All 15 →