गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है?
गोपियों ने योग-शिक्षा के बारे में उद्धव को परामर्श देते हुए कहा कि योग-शिक्षा उन लोगों को देना उचित है, जिनका मन चंचल है, इधर-उधर भटकता है। हम गोपियों का मन तो पहले से ही श्री कृष्ण प्रेम में एकाग्र है। योग की आवश्यकता तो उन लोगों को हैं, जिनके चित्त में चंचलता है और जिनके हृदय में श्री कृष्ण के प्रति स्नेह-बंधन अटूट नहीं है। इसीलिए आप कृपा करके हम लोगों को योग-शिक्षा न दें।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.