Q10 of 15 Page 7

गोपियों को कृष्ण में ऐसे कौन से परिवर्तन दिखाई दिए जिनके कारण वे अपना मन वापस पा लेने की बात कहती हैं?

श्रीकृष्ण के मथुरा जाने तथा उद्धव द्वारा योग-सन्देश भेजने के बाद गोपियों को लगता है कि वो वृन्दावन को भूल गए हैं। उन्हें वृन्दावन के लोगो की याद नहीं आती। उन्होंने अब राजनीति सीख ली है और उनकी बुद्धि पहले से अधिक चतुर हो गयी है। श्री कृष्ण पहले प्रेम का बदला प्रेम से चुकाते थे लेकिन अब उद्धव द्वारा योग-सन्देश भेज रहे हैं। उनमे इतनी भी मर्यादा नही बची कि वो स्वयं गोपियों से बात करें। इन्ही सब परिवर्तनों को देखकर गोपियाँ अपना मन वापस पाने की बात कहती हैं।


More from this chapter

All 15 →