Q4 of 32 Page 1

निर्देशानुसार वाक्य रूपांतरण कीजिए:

(क) वह बगल के कमरे से कुछ बर्तन ले आया| तौलिये से कुछ बर्तन साफ़ किये|(संयुक्त वाक्य में)


(ख) लिखकर अभ्यास करने से कुछ भूल नहीं सकते|(मिश्र वाक्य में)


(ग) सीमा पर लड़ने वाले सैनिक ऐसे हैं कि जान हथेली पर लिए रहते हैं|(सरल वाक्य में)

(क)-वह बगल के कमरे से कुछ बर्तन लाया और तौलिए से साफ किए।


(ख)-लिखकर अभ्यास करोगे तो कुछ भूलोगे नहीं


(ग)-सीमा पर लड़ने वाले सैनिक जान हथेली पर लिए रहते हैं।


More from this chapter

All 32 →
2

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

भारतमाता


ग्राम-वासिनी!


खेतों में फैला है श्यामल


धूल भरा मैला-सा अंचल


गंगा-यमुना में आँसू- जल


मिट्टी की प्रतिमा


उदासिनी !


दैन्य-जड़ित, अपलक नत चितवन,


अधरों में चिर नीरव रोदन,


युग-युग के तम से, विषण्ण मन,


प्रवासिनी!


तीस कोटि सन्तान नग्न तन


अर्ध-क्षुधित, शोषित, निरस्त्र जन


मूढ़, असभ्य, अशिक्षित, निर्धन,


नत मस्तक; अशिक्षित निर्धन,


नत मस्तक;तरु-तल


निवासिनी !


) भारतमाता को ग्राम-वासिनी क्यों कहा जाता है?


) काव्यांश में प्रवासिनी किसके लिए आया है और क्यों?


) भारतमाता की संतान के बारे में कवि ने क्या कहा है?


) काव्यांशक का केंद्रीय भाव लिखिए?

3

पद और शब्द में क्या अंतर है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए|

5

(क) निम्नलिखित शब्दों का समास विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए:

(i) चंद्रमुख


(ii) पुष्पमाला


(ख) निम्नलिखित शब्दों को समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए:


(i) पानी की चक्की


(ii) महान जो पुरुष

6

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए:

(क) बलिदानियों का देश सदा आभारी रहेगा


(ख) ये पुस्तकें मेरे को नहीं चाहिए|


(ग) मैं तो पहले ही कहा कि ऐसा मत करो|


(घ) क्या आप उसकी बात समझ लेते हो?