विद्यालय के गेट पर मध्यावकाश के समय ठेले और रेहड़ी वालों द्वारा जंक फूड बेचे जाने की शिकायत करते हुए प्रधानाचार्य का पत्र लिखकर उन्हें रोकने का अनुरोध किया।
सेवा में,
प्रधानाचार्य जी,
उत्तम नगर बाल विद्यालय,
फूलबाग, कानपुर(उत्तर प्रदेश)
विषय- मध्यावकाश के समय विद्यालय के सामने जंक फ़ूड की शिकायत से संबंधित पत्र|
प्रधानाचार्य जी,
मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं कक्षा 10 का विद्यार्थी हूं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मध्यावकाश के समय ठेले और रेहड़ी वाले स्कूल के गेट पर आकर खड़े होते हैं। जंक फूड के इन ठेलों से सामान लेकर बच्चे खाते हैं। इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा है। स्कूल में कैंटीन नहीं होने के कारण बच्चे बाहर का जंक फूड खाने को विवश हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि कई शोधों के माध्यम से यह सिद्ध हो चुका है कि जंक फ़ूड बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है अतः इस समस्या को आपको जल्द से जल्द कोई समाधान निकालना चाहिए|
आपसे प्रार्थना है कि इस बारे में जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाया जाए। हम आपके आभारी रहेंगे।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
अभिषेक
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.